USA vs BAN T20 Series: बांग्लादेश को क्रिकेट जगत में उलटफेर करने वाली टीमों में गिना जाता है, लेकिन अगले महीने शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले यूएसए ने बांग्लादेश के साथ बड़ा खेल कर दिया है। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही तीन टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में मेजबान यूएसए ने 2-0 से अजेय बढ़ बना ली है, जो बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप से पहले एक शर्मनाक हार है।
पढ़ें :- CSK को बड़ा झटका: खलील अहमद चोट के कारण IPL 2026 से बाहर, कौन होगा उनका रिप्लेसमेंट, धोनी की वापसी पर बड़ी Update
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार यूएसए और वेस्टइंडीज कर रहे हैं, ऐसे में टूर्नामेंट की तैयारियों के मद्देनजर बांग्लादेश की टीम नजमुल हुसैन शान्तो की अगुवाई में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने यूएसए पहुंची है। लेकिन मेहमान टीम के लिए यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा है, क्योंकि यूएसए ने शुरुआती दो मैच हराकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया है।
यूएसए को हल्के में लेना बड़ी भूल
अमेरिका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बांग्लादेश खिलाड़ी और दुनिया के नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर शाकिब अल हसन खुश नहीं थे। उनका मानना था कि अमेरिका और आयरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ टी20 सीरीज से विश्व कप की तैयारी नहीं हो पाएगी। वहीं, यूएसए ने जब सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी थी तो उसे किस्मत समझा जा रहा था। लेकिन लगातार दूसरे मैच में यूएसए ने 6 रन से जीत दर्ज कर ये बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेना बांग्लादेश की भूल है।
दूसरे टी20 मैच का हाल
पढ़ें :- CSK को लगा जोरदार झटका, खलील अहमद पूरे आईपीएल सीजन के लिए बाहर
ह्यूस्टन के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में 23 मई को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की ओर से कप्तान मोनांक पटेल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में 42 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा एरोन जोन्स ने 35 और स्टीव टेलर ने भी 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट झटके।
मैच की दूसरी पारी में 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 138 रन बनाकर ढेर हो गई। हालांकि, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 36 रन, शाकिब अल हसन ने 30 रन और तौहीद हिरदॉय ने 25 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को मैच की हार और सीरीज गंवाने से बचा नहीं सके। यूएसए की ओर से अली खान ने तीन विकेट, सौरव नेत्रवलकर और शैडली वैन शल्कविक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा जगदीप सिंह और कोरी एंडरसन ने एक-एक विकेट हासिल किया।