Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान की किस्मत अभी भी बदल सकते हैं भारत-बांग्लादेश! सेमी-फाइनल की उम्मीदें जिंदा, जानें- पूरा सेनेरियो

पाकिस्तान की किस्मत अभी भी बदल सकते हैं भारत-बांग्लादेश! सेमी-फाइनल की उम्मीदें जिंदा, जानें- पूरा सेनेरियो

By Abhimanyu 
Updated Date

Pakistan Chance for Champions Trophy Semi-Final: दुबई में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार ने मेजबान टीम के फैंस का दिल तोड़ दिया। इसके साथ पाकिस्तान सेमी-फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गया है। हालांकि, उसकी उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। अब उसे सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप ए के बचे हुए मैचों पर निर्भर होना होगा।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

कैसे सेमी-फाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान?

न्यूजीलैंड और भारत के मिली हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। इसके साथ पाकिस्तान का नेट रन रेट सबसे खराब -1.087 है। ऐसे में उसका सेमी-फाइनल में पहुंचना तभी संभव है, जब भारत और बांग्लादेश अपने अगले मैचों में न्यूजीलैंड को हरा दें। इसके अलावा, पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराना होगा, जोकि 27 फरवरी को खेला जाना है। इस तरह से पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के दो-दो पॉइंट्स ही रह जाएंगे।

हालांकि, पाकिस्तान के सेमी-फाइनल में पहुंचने की उम्मीद तब ही है, जब न्यूजीलैंड को अपने बाकी मैचों में बड़ी हार का सामना करना पड़े। इसके अलावा, पाकिस्तान को अपने नेट रन रेट में सुधार करने के लिए बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराना होगा। ऐसे में पाकिस्तान की किस्मत अब भारत और बांग्लादेश के हाथों में है।

ग्रुप ए के बचे हुए मुकाबले

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड- 24 फरवरी (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- 27 फरवरी (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी)

भारत बनाम न्यूजीलैंड- 2 मार्च (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)

Advertisement