Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bank of Baroda Recruitment: बैंक में नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर के पदों के लिए वेकेंसी निकाली हैं. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल पोर्टल Bankofbaroda.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह है कि ऑफलाइन आवेदन फॉर्म ना भेजें. इन आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा. आवेदक की आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 38 पदों पर भर्ती करेगा. स्नातक पास कैंडिडेट्स के लिए इस भर्ती प्रक्रिया का रजिस्ट्रेशन आज यानी 19 जनवरी से आरम्भ हो गई है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 8 फरवरी 2024 तक बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन अच्छे से देख लें. चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को 1 लाख 77 हजार तक की सैलरी मिलेगी.

पदों का विवरण

चयन प्रक्रिया 

कैंडिडेट्स को ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट पास करना होगा. इसके बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू की प्रक्रिया में सम्मिलित होना होगा. चयनित होने वालों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 600 है. एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची
Advertisement