Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bankipur Exit Poll : बांकीपुर के तीन सर्वे में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत!  भाजपा और नितिन को किला बचाने में हो सकती है मुश्किल

Bankipur Exit Poll : बांकीपुर के तीन सर्वे में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत!  भाजपा और नितिन को किला बचाने में हो सकती है मुश्किल

By santosh singh 
Updated Date

Bankipur Exit Poll: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। अधिकतर सर्वे में बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत का अनुमान लगाया गया है।

पढ़ें :- Writer Youth Parliament 2026 में Dr. Harmandeep Kaur और Schiwam Mz ने रचा सफलता का इतिहास

तीन एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के किले को बचाने में मुश्किल हो सकती है। बांकीपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच ही होने का अनुमान है। एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की करारी हार का दावा किया गया है।

पॉलिटिकल रिसर्ट एजेंसी जनमत पोल्स ने गुरुवार देर शाम जारी एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इसमें प्रशांत किशोर की बड़ी जीत की संभावना जताई गई। एजेंसी के अनुसार जन सुराज पार्टी को बांकीपुर उपचुनाव में 49 से 52 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

इस सर्वे में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के दूसरे नंबर पर रहकर 34 से 36 प्रतिशत वोट हासिल करने की संभावना जताई गई है। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता को महज 9 से 10 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। 3-4 फीसदी वोट निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों के खाते में जा सकते हैं।

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में पीके की जीत का अनुमान

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

DV Research नाम की एजेंसी के एग्जिट पोल में भी बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत का अनुमान लगाया गया है। पीके की जन सुराज पार्टी को 43 प्रतिशत, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को उनसे 4 फीसदी कम 39% वोट मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल में भी आरजेडी की रेखा गुप्ता को तीसरे नंबर पर रखा गया है, उन्हें 15 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। डीवी रिसर्च का दावा है कि उसने बांकीपुर में गुरुवार को मतदान के बाद 1580 वोटरों से बात करके यह विश्लेषण तैयार किया है।

पोल पंडित के एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की रिकॉर्ड जीत की संभावना

रिसर्च एजेंसी पोल पंडित के एग्जिट पोल नतीजे में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर के निर्णायक बढ़त के साथ रिकॉर्ड मतों से जीत का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे में पीके की जन सुराज पार्टी आधे से ज्यादा (50% से अधिक) वोट मिलने की संभावना है। जबकि बीजेपी का वोट प्रतिशत में गिरावट आएगी। बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 38 से 42 प्रतिशत के बीच वोट मिल सकते हैं। आरजेडी को बांकीपुर में भारी नुकसान की संभावना है, पार्टी की कैंडिडेट रेखा गुप्ता को महज 5 प्रतिशत वोट मिलने के ही आसार नजर आ रहे हैं।

बांकीपुर उपचुनाव में 34 प्रतिशत मतदान, 3 अगस्त को रिजल्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार (30 जुलाई) को मतदान हुआ। जन सुराज के प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता समेत कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। बांकीपुर में गुरुवार को 34 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो पिछले विधानसभा चुनाव से लगभग 5 प्रतिशत कम है। 3 अगस्त को मतगणना के बाद बांकीपुर सीट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

पढ़ें :- UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

भाजपा का गढ़ है बांकीपुर

बांकीपुर सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है, नितिन नवीन खुद यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे। लगभग 3 दशक से यह सीट भाजपा के कब्जे में है। नितिन से पहले उनके पिता नवीन प्रसाद किशोर सिन्हा चार बार यहां से विधायक रहे। 2008 के परिसीमन से पहले बांकीपुर सीट पटना पश्चिम के नाम से जानी जाती थी। इस तरह के एग्जिट पोल रुझान के बीच 3 अगस्त को यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन अपना गढ़ बचा पाते हैं या नहीं।

एग्जिट पोल में क्या होता है

बांकीपुर चुनाव रिजल्ट से पहले अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे सार्वजनिक किए हैं। इस तरह के सर्वे में एजेंसियां वोट डालने के बाद कुछ मतदाताओं से सीधे (फेस-टू-फेस) बात करती है और उनसे यह जानने की कोशिश करती है कि उन्होंने किस उम्मीदवार को वोट दिया। उसी के आधार पर पूरी सीट के रिजल्ट का एक अनुमान तैयार कर लिया जाता है। बिहार समेत देश भर के चुनावी इतिहास में कई बार एग्जिट पोल के नतीजे असल इलेक्शन रिजल्ट में बहुत अंतर होता है। इसलिए, बांकीपुर से अगला विधायक कौन बनेगा, इसका जवाब लोगों को 3 अगस्त को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

Advertisement