Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Barabanki News : हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में आग लगने से यात्रियों में मचा हड़कंप, दशहत में यात्री बोगी से कूदे

Barabanki News : हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में आग लगने से यात्रियों में मचा हड़कंप, दशहत में यात्री बोगी से कूदे

By santosh singh 
Updated Date

बाराबंकी। हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन (Howrah Dehradun Express Train) के कोच में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन रुकने पर दशहत में यात्री बोगी से नीचे कूद गए। हालांकि, जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।  सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही देहरादून एक्सप्रेस (Dehradun Express) में त्रिवेदीगंज के पास अचानक पहियों से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन ट्रेन रोकी गई और ट्रेन रुकते ही यात्री कूद कर बाहर आ गए। हालांकि एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लखनऊ सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर देहरादून एक्सप्रेस (Dehradun Express) हैदरगढ़ से पहले त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास पहुंची थी कि यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के कई पहियों से तेज धुंआ उठ रहा है। धुआं इतना तेज था कि जैसे ट्रेन के नीचे आग लग गई हो।

यात्रियों की सूचना पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को मंगलपुर के पास ही इमरजेंसी ब्रेक मार कर रोक दिया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम (Information Control Room) को दी गई तो परिचालन के अधिकारी सतर्क हो गए। भीषण गर्मी के बीच ट्रेन में आग लगने के डर से यात्री कूद कर बाहर आ गए। सैकड़ों यात्री अपना सामान भी नीचे लेकर उतर आए।

सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि गर्मी के दौरान पहियों की रगड़ के कारण ऐसा हुआ। यह भी चर्चा थी कि कुछ पहिए नहीं चल रहे हैं जो रगड़ते हुए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर धूप में बेहाल रहे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement