बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में रामनगर क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे (Barabanki-Bahraich Highway) पर मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। दोपहर करीब 1 बजे अवस्थी ढाबा (Awasthi Dhaba) के पास रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं की पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में करीब 35 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। ये लोग गोंडा स्थित दुखरन नाथ महादेव मंदिर (Dukhran Nath Mahadev Temple) में दर्शन-पूजा करके लौट रहे थे।
पढ़ें :- Zia-ul-Haq Murder Case : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, बोले-'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल सीएचसी (CHC) , रामनगर (Ramnagar) पहुंचाया। वहां 10 लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल (District Hospital) के लिए रेफर किया गया है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।