Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly News: तौकीर रजा के समर्थन में बड़ी संख्या में सड़कों पर उरते लोग, पुलिस अलर्ट

Bareilly News: तौकीर रजा के समर्थन में बड़ी संख्या में सड़कों पर उरते लोग, पुलिस अलर्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

बरेली। बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के जेल भरो आंदोलन के एलान के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। दोपहर डेढ़ बजे मौलाना तौकीर रजा घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास स्थित आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में वहां पर पहुंच गए। वहीं, मौलाना तौकरी रजा ने विरोध के तौर पर अपनी गिरफ्तारी देने की बात कही। उधर, मौलाना के समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान किसी तरह से पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को वहां से वापस भेजा। हालांकि स्थिति को देखते पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

वहीं, मौलाना तौकीर रजा की प्रतिक्रिया आई है। मौलाना तौकीर ने कहा कि, हमें मजबूर कर दिया है। मुल्क में नफरत का माहौल बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है। इन बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। इसका हम विरोध करेंगे। अब बुलडोजर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बता दें कि, ज्ञानवापी मामले मे कोर्ट से फैसला आने के बाद से नाराज आईएमएसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने जुमे की नमाज के बाद जेल भरो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था। मौलाना की गिरफ्तारी के समर्थन में सैकड़ों की तादाद में लोग शहर के इस्लामिया ग्राउंड में एकत्रित हुए थे। जानकारी के अनुसार नमाज के बाद पुलिस ने मौलाना को उनके घर भेज दिया।

 

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित
Advertisement