पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
सरस्वती पूजन
03 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जायेगा।
पंचमी तिथि का आरंभ 02 फरवरी 2025 को सुबह 11:53 से आरंभ होगा।
पंचमी तिथि का समाप्ति 03 फरवरी 2025 को दोपहर 01:36 मिनट को समाप्त होगा।
इन मंत्र और श्लोकों का जाप करें
बसंत पंचमी के दिन छात्रों “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जाप 108 बार करें। ऐसा करने से बुद्धि और एकाग्रता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सरस्वती पूजा के दिन छात्र “या कुंदेंदुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता या वीणा वर दंड मदत करा या श्वेतपद्मासना” श्लोक का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।
किताब दान करना चाहिए
इस दिन छात्रों को सफेद या पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।
इस दिन माता सरस्वती की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पीले या सफेद फूल और भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सफलता के प्रबल योग बनते हैं। मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
सरस्वती पूजा के दिन छात्रों को मां सरस्वती के चरणों में किताब, कॉपी, कलम इत्यादि चीजों को अर्पित करना चाहिए। सफलता के योग बनते हैं।
बसंत पंचमी के दिन छात्रों को जरूरतमंदों के बीच किताब या स्टेशनरी सामग्री का दान करना चाहिए।