Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस्ती अब भव्यता के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने वाला नगर बन चुका : सीएम योगी

बस्ती अब भव्यता के साथ अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने वाला नगर बन चुका : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार बस्ती में कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर शिक्षा, सेवा एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही कर्मा देवी समूह एवं सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बस्ती’, बस्ती नहीं… अब नगर बन चुका है। भव्यता के साथ अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने वाला नगर बन गया है। हम उत्तर प्रदेश में फार्मा पार्क भी बना रहे हैं, जहां पर 2,000 एकड़ क्षेत्रफल में फार्मा से जुड़े हुए अलग-अलग उद्योग लगने जा रहे हैं।

एक व्यक्ति का स्वावलंबन इस समाज का स्वावलंबन होता है, अंतत: राष्ट्र का स्वावलंबन होता है। राष्ट्र आत्मनिर्भर यहीं से बनता है। दुनिया के अंदर जितने भी देश विकसित हैं, उन्होंने व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाया है, योग्यता को महत्व दिया है, टेक्नोलॉजी को अपनाया है, परिश्रम की पराकाष्ठा को महत्व दिया है। साथ ही कहा, सरकार और समाज जब मिलकर कार्य करेंगे, मिलकर आगे बढ़ेंगे…तो परिणाम आएगा, अवश्य आएगा।

Advertisement