Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI Central Contracts Announces: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान; श्रेयस अय्यर-ईशान की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका

BCCI Central Contracts Announces: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान; श्रेयस अय्यर-ईशान की वापसी, इन युवाओं को मिला मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Central Contracts Announces: आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। जिसमें मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि कुछ नए खिलाड़ियों को बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। वहीं,शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत और आवेश खान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024-25 सत्र (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की। जिसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया है। बोर्ड ने ए+ ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा को शामिल किया है। ए ग्रेड में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुबमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को रखा गया है। पंत पिछले सीजन के अनुबंध में कैटेगरी बी में शामिल थे।

बोर्ड ने बी ग्रेड में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। सी ग्रेड में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा,  आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को रखा गया है।

बता दें कि ध्रुव जुरेल, सराफराज खान, नितीश रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हुई है, जबकि आर अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रिटायरमेंट ले ली थी, इसलिए वह इसका हिस्सा नहीं हैं।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

ग्रेड ए+:  रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवीन्द्र जड़ेजा

ग्रेड ए: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुबमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत

ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर

ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

Advertisement