नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एक बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को एक्सटेंशन (Extension) मिलने की पूरी संभावना है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें आगे भी इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।
पढ़ें :- क्रिकेटर चहल की टीम 'डिलीट करो मैसेज' बना रही प्रेशर, 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी बोलीं- डायरेक्ट करो बात
सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड की नजर अब सीधे ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है और इसी को ध्यान में रखते हुए अगरकर को एक्सटेंशन देने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है। अगरकर के कार्यकाल को बोर्ड बेहद सफल मान रहा है। उनके समय में टीम इंडिया (Team India) ने लगातार बड़े टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024, ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा टीम ने ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक का सफर तय किया था।
सूत्रों ने यह भी बताया कि अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया (Team India) में स्मूथ ट्रांजिशन देखने को मिला है। सीनियर और यंग खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ सेलेक्शन में कई बड़े और साहसिक फैसले लिए गए, जिसने टीम को नई दिशा दी। बोर्ड का मानना है कि टीम की ‘फियरलेस अप्रोच’ और लगातार सफलता के पीछे अगरकर की रणनीति और चयन नीति का बड़ा हाथ रहा है। यही वजह है कि BCCI अब उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर यह फैसला आधिकारिक रूप लेता है, तो 2027 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया (Team India) की चयन नीति की कमान एक बार फिर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के हाथों में ही रहेगी। अगरकर की बात की जाए तो वो जुलाई 2023 में भारतीय टीम (Team India) के चीफ सेलेक्टर बने थे। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट भी खेला था।