Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में अपने बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। बीसीसीआई ने भारत की अंडर-19 टीम के आगामी दौरे के लिए घोषित स्क्वाड में वैभव शामिल किया है। इस दौरे पर टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई, 2025 तक होने वाले इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है। इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, उसके बाद पांच मैचों की युवा एकदिवसीय श्रृंखला और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं।
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)
𝗡𝗘𝗪𝗦 पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
India U19 squad for Tour of England announced.
Details
— BCCI (@BCCI) May 22, 2025
आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?
राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू करने वाले बिहार के 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी इस पारी के दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ-साथ राजनेता भी सूर्यवंशी के मुरीद हो गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने केवल 35 गेंदों में सात चौके और 11 छक्के की मदद से शतक जमाया था। वह 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस साल 7 पारियों में 36.00 की औसत और 206.56 की जबर्दस्त स्ट्राइक रेट से 252 रन जड़े।