Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया के नए कोच के लिए BCCI ने मांगे आवेदन; उम्मीदवारों के सामने रखीं ये शर्तें

टीम इंडिया के नए कोच के लिए BCCI ने मांगे आवेदन; उम्मीदवारों के सामने रखीं ये शर्तें

By Abhimanyu 
Updated Date

Application for new coach of Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के नए हेड कोच के लिए आवेदन मंगाए हैं। मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसे में बोर्ड ने सोमवार (13 मई) की देर रात हेड कोच के उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन जारी कर दिये हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, टीम इंडिया के नए हेड कोच (Team India New Head Coach) पद के लिए उम्मीदवार 27 मई, सोमवार को शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। हेड कोच की चयन प्रक्रिया आवेदनों की समीक्षा, उसके बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन के ज़रिए होगा। हालांकि, बोर्ड ने नए हेड कोच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ क्वालिफिकेशन और शर्तें रखी हैं।

उम्मीदवारों के क्वालिफिकेशन और शर्तें

टीम इंडिया के नए हेड कोच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कम से कम 30 टेस्ट या 50 वनडे मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। वह फुल मेंबर टेस्ट प्लेइंग नेशन के कम से कम दो साल तक हेड कोच के रूप में कार्य कर चुके हों। उम्मीदवार एसोसिएट मेंबर या आईपीएल टीम या उसके बराबर की इंटरनेशनल लीग या फर्स्ट क्लास टीम या नेशनल ए टीम के कम से कम 3 साल हेड कोच पद रहे हों। उनके पास बीसीसीआई लेवल 3 या उसके बराबर का सर्टिफिकेशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।

नए हेड कोच का कार्यकाल

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

टीम इंडिया के नए हेड कोच का कार्यकाल 1 जुलाई, 2024 से शुरु होगा और 31 दिसंबर, 2027 तक रहेगा। इस दौरान नए हेड कोच के कार्यकाल टीम को चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल समेत कुल 5 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेलने होंगे।

Advertisement