Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. BCCI Meeting Update: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर IPL विक्ट्री परेड तक, बीसीसीआई की बैठक में इन फैसलों पर लगेगी मुहर

BCCI Meeting Update: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर IPL विक्ट्री परेड तक, बीसीसीआई की बैठक में इन फैसलों पर लगेगी मुहर

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Meeting Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शनिवार (14 जून) को एक अहम बैठक होने वाली है। बोर्ड अपने शीर्ष परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर अंतिम फैसला ले सकता है। जिसमें आगामी घरेलू सत्र, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल जीत के जश्न मनाने समेत कई मुद्दे शामिल होंगे।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

क्रिकबज के अनुसार, आईपीएल जीत के बाद जश्न मनाने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने जा रहा है। यह कदम हाल ही में बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के मद्देनजर उठाया गया है, जो दुखद हो गया था, जिसके परिणामस्वरूप 11 फैंस की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। बीसीसीआई ने आगामी घरेलू सत्र और अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार (14 जून) को अपनी शीर्ष परिषद की बैठक निर्धारित की है। यह बैठक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई ट्रॉफी के जश्न को इस अवसर की भावना को प्रभावित किए बिना विनियमित करने के तरीकों की खोज कर रहा है। क्रिकबज ने हाल ही में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के हवाले से बताया कि बोर्ड इस संबंध में औपचारिक दिशा-निर्देश पेश करने पर विचार कर रहा है। इस बीच, बीसीसीआई न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज की तारीखों और स्थानों को अंतिम रूप देगा, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, यह सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप से एक महीने पहले एक महत्वपूर्ण तैयारी सीरीज के रूप में काम करेगी। टी20 वर्ल्ड कप फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाना है। पिछले साल की तरह इस बार भी घरेलू सत्र की शुरुआत सितंबर में दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, लेकिन घरेलू कार्यक्रम के लिए शीर्ष परिषद की मंजूरी की जरूरत होगी। दलीप ट्रॉफी अंतर-क्षेत्रीय प्रतियोगिता होगी।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Advertisement