BCCI Legends League: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे चर्चित टी20 लीग के रूप में जाना जाता है। जिसमें भारत समेत कई देशों के एक्टिव और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी हिस्सा खेलते हैं। हालांकि, अब आईपीएल की तरह बीसीसीआई एक नयी लीग शुरू कर सकती है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे लीजेंड्स खेलते नजर आ सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल दोनों से संन्यास ले चुके हैं।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, दुनिया भर में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स, ग्लोबल लीजेंड्स लीग, लीजेंड्स लीग क्रिकेट जैसे कई लीजेंड्स खिलाड़ियों की लीग खेली जा रही हैं। जिनमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, युसुफ पठान जैसे भारतीय लीजेंड्स खेलते नजर आते हैं। इसके अलावा, मुथैया मुरलीधरन, सनथ जयसूर्या, क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एबी डिविलियर्स जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी खेलते हैं। हालांकि, विभिन्न लीजेंड्स लीग में अनियमितताओं और विभिन्न समस्याओं को देखते हुए बीसीसीआई भी आईपीएल की तर्ज पर लीजेंड्स खिलाड़ियों की अपनी लीग शुरू कर सकती है।
सूत्रों के हवाले से लिखी गयी एक खबर के अनुसार, हाल ही में भारत के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की और उनसे लीजेंड्स लीग कराने का आग्रह किया। पूर्व क्रिकेटर लीजेंड्स लीग का आयोजन आईपीएल की ही तरह चाहते हैं। जिसमें शहरों पर आधारित फ्रेंचाइजी टीमें दुनियाभर के खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल हों। बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव पर संभावनाएं तलाशने का आश्वासन दिया है। अगर बीसीसीआई प्रस्ताव को मान लेता है तो फैंस एक फिर कई लीजेंड्स को खेलते हुए देखेंगे।