लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि, भूमाफिया हो या कोई अन्य माफिया सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल, योगी सरकार प्रदेश में माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने में जुटी हुई है। आए दिन माफिया एनकाउंटर में ढेर भी हो रहे हैं। इसी कार्रवाई के कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा ने कहा कि, प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। पुलिस पैट्रोलिंग और फुट पैट्रोलिंग बढ़ाई जाए और PRV का रिस्पॉन्स टाइम और उत्कृष्ट किया जाए।
प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए।
पुलिस पैट्रोलिंग और फुट पैट्रोलिंग बढ़ाई जाए और PRV का रिस्पॉन्स टाइम और उत्कृष्ट किया जाए: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/iDaC85hZS3
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 18, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके साथ ही कहा, हमारी कार्रवाई माफिया के खिलाफ है, गरीब के खिलाफ नहीं। भूमाफिया हो या कोई अन्य माफिया सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए।