Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में ब्यूटीशियन की चाकू से गोदकर हत्या, बहन, बोली-कार में दीदी के साथ दरिदों ने…

लखनऊ में ब्यूटीशियन की चाकू से गोदकर हत्या, बहन, बोली-कार में दीदी के साथ दरिदों ने…

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण, मोदी की गारंटी है। भारतीय जनता पार्टी हर सार्व​जनिक मंच से दावा करती हैऔर विरोधियों को निशाने पर लेने का कोई मौक नहीं चूकती है, लेकिन महिला सुरक्षा का भाजपाई दावा देश के सबसे बड़े प्रदेश में जुमला साबित हो रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक ब्यूटीशियन, जो सिर्फ अपने काम पर निकली थी, उसे रास्ते से उठा लिया गया, चलती कार में रेप की कोशिश हुई, और जब विरोध किया तो उसकी जान ले ली गई। ये दिल दहला देने वाली खबर सिर्फ एक हत्या की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की चुप्पी की कहानी है जहां महिलाएं आज भी महफूज़ नहीं हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

सोचिए, किसी की बेटी, किसी की पत्नी, किसी की बहन…… बस विरोध करने की कीमत उसने अपनी ज़िंदगी से चुकाई। यूपी की राजधानी लखनऊ से  दुष्कर्म के प्रयास में ब्यूटीशियन छाया और उसकी बहन से आरोपियों ने चलती कार में रेप करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पति ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला बंथरा इलाके का है। जहां, रात के तकरीबन 1 बजे ब्यूटीशियन छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ काकोरी क्षेत्र में मेहंदी लगाने निकली थी। अजय, विकास और आदर्श नाम के तीन युवक उन्हें कार से ले जाने के लिए आए थे। रास्ते में उनकी नीयत डोली और आरोपियों ने ब्यूटीशियन और उसकी बहन से पहले छेड़खानी की और रेप करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सिरफिरे भड़क गए और चाकू से ब्यूटीशियन को हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने रामदासपुर गांव के पास गाड़ी पलट दी और दोनों को वहां छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि रात के तकरीबन तीन बजे पलक ने रोते हुए अपने भाई रितिक को फोन किया और आपबीती बताई। रितिक तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी दोनो बहनें घायल अवस्था में सड़क के पास प़ड़ी है। गांव वालों के मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां, डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। वहीं पलक की हालत स्थिर है। उसका इलाज जारी है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बंथरा थाने में जमक हंगामा किया। मृतका के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

ग्रामीणों की मदद से सामने आई सच्चाई

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब पहुंची तो छाया की लाश कार के अंदर पड़ी थी और उसकी बहन सदमे में थी।

पति की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

मृतका के पति मौनी लाल ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। बंथरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को भी पकड़ लिया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच जारी

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर हत्या, रेप की कोशिश और अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा को लेकर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं…क्या महिलाएं रात में काम पर नहीं जा सकतीं? क्या उनके लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं? क्यों हर बार कानून तब हरकत में आता है जब कोई जान जा चुकी होती है?

Advertisement