Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Beauty Tips : शॉर्ट हाइट को लेकर चिंता छोड़िए बिना हील्स के साड़ी में लंबी दिखेंगी ,अपनाएं ये ट्रिक

Beauty Tips : शॉर्ट हाइट को लेकर चिंता छोड़िए बिना हील्स के साड़ी में लंबी दिखेंगी ,अपनाएं ये ट्रिक

By शिव मौर्या 
Updated Date

Beauty Tips :  साड़ी एक ऐसा कपड़ा है जिसे पहनना आज भी नारियां काफी ज्यादा पसंद करती हैं। आज भले ही ‘वेस्टर्न ड्रेस’ पूरे दुनिया में राज कर रहा है लेकिन फिर भी साड़ी आज कल के नारियों का शौक है। साड़ी भले ही कोई रोज नही पहनता है लेकिन आज भी किसी फेस्टिवल या किसी फंक्शन में साड़ी को महिलाएं प्रिफर करती है।

पढ़ें :- Viral : बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस ने पार की बोल्डनेस की हद, बिकिनी में बरपाया कहर, फ्लॉन्ट किए एब्स

लेकिन क्या आप भी साड़ी पहनने से पहले अपनी शॉर्ट हाइट को लेकर चिंतित होती हैं? अगर हाँ तो आज मै आपको इस आर्टिक्ल में कुछ ऐसे टिप्स बताऊँगी जिसके बाद आप भी बिना हील्स के साड़ी में लंबी दिखेंगी।

प्लेटेस को पतला बनाएं

जब आप साड़ी कि प्लेटेस पतली बनाती हैं इससे साड़ी शरीर से सटकर बैठती है। सलुएट लंबा नज़र आता है। मोटी या ज्यादा प्लटेस आपको छोटी और मोटी दिखा सकती है। इसीलिए आप पतली , सुंदर और कम प्लटेस साड़ी में बनाइये इससे आपकी हाइट लंबी दिखेगी।

साड़ी का पल्लू लंबा रखें

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

अगर आप साड़ी में लंबी दिखना चाहती हैं तो भूलकर भी साड़ी का पल्लू छोटा मत रखिए। लंबा और तरीके से पड़ा हुआ पल्लू शरीर को vertical शेप देता है। ऐसा करने से आप नेचुरली लंबी दिखेंगी । कोशिश करे कि पल्लू फ्लो करता रहे जिससे आपका लुक बेहद खूबसूरत आएगा।

सही साड़ी का करे चुनाव

शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप जैसे फेब्रिक साड़ी आपको लंबा दिखाने कि में मदद करते हैं। ये साड़ी आपके शरीर से सटते हैं। आप इसमें पतली और लंबी नज़र आएंगी। इसके साथ ही आप भारी फेब्रिक जैसे कॉटन या सिल्क साड़ियों से बचिए उनसे खासकर जिनमें मोटे बार्डर हों।

साड़ी को हाइ वेस्ट पर बाँधें

जो महिलाएं छोटी कद कि हो वो साड़ी को नॉर्मल तरीके से ना बांधे वो साड़ी को ऊंचा पहने इससे आपकी हाइट दिखेगी। ये ट्रिक आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगा। इसके साथ ही ब्लाउज़ को शॉर्ट रखें जिससे आप का लुक और भी बेटर आएगा।

पढ़ें :- Viral-सलमान खान की बुलेटप्रूफ गाड़ी में विराजे भगवान गणेश, भाईजान की गणपति बप्पा पर है अटूट आस्था, फैंस दंग

वर्टिकल स्ट्राइप प्रिंट चुने

अगर आप प्रिंटेड साड़ी प्रिफर करती हैं तो आप वर्टिकल य लंबे स्ट्राइप वाले डिज़ाइन चुन सकती हैं। ये कद को लंबा दिखाता है। अगर आप हॉरिजॉन्टल ,बड़े बड़े फूल या ओर्गेंजा हैं तो इसमें आप छोटी हाइट के साथ मोटी भी दिखेंगी।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

Advertisement