Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कुलगाम में CRPF चौकी पर हमले से पहले उमर निसार डार और LeT के कमांडर लतीफ भट ने कई जगहों पर की थी रेकी, CCTV फुटेज आया सामने

कुलगाम में CRPF चौकी पर हमले से पहले उमर निसार डार और LeT के कमांडर लतीफ भट ने कई जगहों पर की थी रेकी, CCTV फुटेज आया सामने

By Abhimanyu 
Updated Date

Kulgam CCTV footage : कुलगाम के अखरान में CRPF की चौकी पर गोलीबारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। इस आतंकी हमले को अंजाम देने से पहले उमर निसार डार और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट ने कुलगाम में कई जगहों की रेकी की थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोमवार को लारू में एक मुठभेड़ के दौरान उमर मारा गया, जबकि लतीफ भट भागने निकलने में सफल रहा। जिसकी तलाश जारी है।

पढ़ें :- कुलगाम में फायरिंग के बाद किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर की हत्या, गोलियों से छलनी मिले शव

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उमर निसार डार और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट ने 10 नवंबर को कुलगाम में कई जगहों की रेकी की थी और 11 नवंबर को अखरान में CRPF के एक नाके पर हमला किया था। CCTV फुटेज से उनकी गतिविधियों की पुष्टि हुई है। जांच में पता चला है कि TRF में शामिल होने से पहले, उमर ने लतीफ को पांच से छह महीने तक अपने पास पनाह दी थी। लारू में एक मुठभेड़ के दौरान उमर मारा गया, जबकि लतीफ भट की तलाश अभी भी जारी है। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि कुलगाम में CRPF दल पर हुए हमले के कुछ ही समय बाद, उमर निसार – जो कल एक आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान मारा गया – लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन TRF में शामिल हो गया था। इसमें मोस्ट-वांटेड आतंकवादी कमांडर लतीफ भट और उमर निसार दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- वक्फ बोर्ड की खुतबा पहल पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- धार्मिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं

बता दें कि कुलगाम के अखरन में 11 नवंबर को आतंकी लतीफ बट और उमर निसार ने सीआरपीएफ चौकी को निशाना बनाया था। दोनों गोलीबारी करने के बाद बाइक से भाग निकले थे। इस आतंकी हमले में तीन जवान घायल हुए थे। जिसके बाद सुरक्षा बलों को दोनों की तलाश थी। वहीं, दोनों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने कुलगाम में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को अपनी ओर आते देख, उमर निसार डार और लतीफ भट पास के एक सेब के बगीचे के बगल में स्थित दो स्कूलों की तरफ भाग गए। इस दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने उमर निसार डार को ढेर कर दिया, जबकि लतीफ भट गोली लगने से घायल हो गया। लेकिन, वह किसी तरह बचकर निकलने में सफल रहा। अब उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement