Maharashtra Cabinet Expansion: देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद आज नई सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। जिसमें शपथ लेने वाले कुछ विधायकों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण के लिए कॉल किया गया है। फडणवीस कैबिनेट का शपथग्रहण आज शाम 4 बजे नागपुर में होगा।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा की ओर से नितेश राणे, पंकजा मुंडे और गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। जिनको पार्टी की ओर से शपथग्रहण के लिए कॉल आया है। इसके अलावा, शिवेंद्र राजे, देवेन्द्र भुयार, मेघना बोर्डिकर, जयकुमार रावल और मंगलप्रभात लोढ़ा को भी फोन किया गया है। फडणवीस सरकार में कुल 35 विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है। भाजपा के कोटे से 20 विधायकों के मंत्री बन सकते हैं, जिसमें पार्टी कुछ पद खाली रख सकती हैं।
शिवसेना के कोटे से 13 विधायक- उदय सामंत (कोकण), शंभुराजे देसाई (पश्चिम महाराष्ट्र), गुलाबराव पाटील (उत्तर महाराष्ट्र), दादा भुसे (उत्तर महाराष्ट्र), संजय राठोड (विदर्भ), संजय शिरसाट (मराठवाडा), भरतशेठ गोगावले (रायगड), प्रकाश अबिटकर (पश्चिम महाराष्ट्र), योगेश कदम (कोकण), आशिष जैस्वाल (विदर्भ) के प्रताप सरनाईक (ठाणे) बन सकते हैं।
एनसीपी कोटे से 10 विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है। जिनमें से पांच विधायक- आदिती तटकरे, बाबासाहेब पाटील, दत्तमामा भरणे, हसन मुश्रीफ और नरहरी झिरवाळ के नाम शामिल हैं।