Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. video- दारोगा ने महिला डांसर को थप्पड़ मारा, आयोजक को मंच से धकेला; भीड़ भड़की तो लोगों पर पिस्टल तान दी

video- दारोगा ने महिला डांसर को थप्पड़ मारा, आयोजक को मंच से धकेला; भीड़ भड़की तो लोगों पर पिस्टल तान दी

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video:  बिहार के बेगूसराय में दशहरा के दौरान आयोजित एक जागरण कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक दारोगा ने मंच पर चढ़कर महिला डांसर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने माइक पकड़े आयोजक का कॉलर पकड़कर उसे धक्का दे दिया। घटना से नाराज लोगों ने विरोध शुरू किया तो दारोगा ने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर भीड़ की तरफ तान दी। इस दौरान गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

मंच पर चढ़े दारोगा, महिला डांसर को जड़ा थप्पड़

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक स्थित मां वैष्णवी सार्वजनिक दुर्गा स्थान की है। सोमवार रात मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर दो महिला डांसर प्रस्तुति दे रही थीं। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि इसी बीच एक दारोगा मंच पर चढ़ते हैं और सफेद साड़ी पहने महिला डांसर के सिर पर पीछे से थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद दोनों महिलाएं मंच के पीछे की ओर चली जाती हैं।

इसी दौरान माइक पकड़े एक आयोजक सामने आते हैं। दारोगा उनका कॉलर पकड़कर उन्हें धक्का देते हुए मंच से नीचे उतार देते हैं। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में नाराजगी फैल जाती है।

विरोध बढ़ा तो भीड़ पर तान दी सरकारी पिस्टल

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

महिला डांसर और आयोजक के साथ कथित मारपीट के बाद कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया। वायरल वीडियो में कुर्सियां फेंके जाने और लोगों के उग्र होने के दृश्य भी दिखाई देते हैं। इसी बीच दारोगा अपनी पिस्टल निकाल लेते हैं और उसे भीड़ की ओर तानकर लोगों को धमकाते नजर आते हैं। स्थिति बिगड़ने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए मंच पर चल रहा कार्यक्रम भी रुक गया। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में बेगूसराय के स्थानीय व्हाट्सऐप समूहों और सोशल मीडिया पर फैल गया

एसपी बोले- अश्लील गानों पर डांस की शिकायत, जांच के लिए टीम गठित

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। बेगूसराय के एसपी मनीष ने बुधवार को बताया कि दुर्गा मंदिर में अश्लील गानों पर डांस होने की जानकारी मिली थी और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे। उन्होंने माना कि इस दौरान गलत हरकत हुई है। एसपी के मुताबिक, मामले की जांच के लिए सदर डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुबह करीब 3 बजे शुरू हुई थी फिल्मी गानों पर प्रस्तुति

जानकारी के मुताबिक जागरण कार्यक्रम रातभर चला। अंतिम चरण में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे मंच पर फिल्मी गानों की धुन पर डांस शुरू हुआ। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कार्यक्रम बंद करने को कहा। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने महिला डांसर को थप्पड़ मारा और आयोजक के साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस पदाधिकारी के बीच भी विवाद बढ़ गया। फिलहाल मामले में जांच जारी है। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement