बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु के बाहरी क्षेत्र अनेकल तालुक के मरासुरु मदिवाला गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस को छात्रा के पास से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने शिक्षक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- फ्री बिरयानी खिलाकर हैदराबाद में भिखारियों से, बाथरूम में जबरन निकलवाया जा रहा था स्पर्म, पुलिस भी हैरान
सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार, छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर उस पर 20 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। साथ ही शिक्षक ने उसे स्कूल से निकालने और स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी करने की धमकी दी थी। छात्रा ने आगे लिखा कि इन घटनाओं से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी।
परिजनों ने शिक्षकों पर लगाए आरोप
मृतक छात्रा की पहचान मरासुरु सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की 8वीं कक्षा की छात्रा मधुश्री के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न किए जाने के कारण वह काफी तनाव में थी। उनका कहना है कि इसी दबाव ने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
पढ़ें :- Video-डेढ़ लाख की डील कैमरे में कैद… लखनऊ में दरोगा का रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल, बिचौलिये ने बनाया... दरोगा सस्पेंड
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
मानसिक परेशानी होने पर मदद लेना जरूरी
यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या भावनात्मक परेशानी से जूझ रहा है, तो समय रहते विशेषज्ञ की मदद लेना बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से निःशुल्क सलाह ली जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-89-14416 पर संपर्क किया जा सकता है।