Best Camera Budget Phone : अगर आप फोटोग्राफी और सेल्फी के शौकीन हैं और अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहें हैं तो हम आपके लिए बेस्ट कैमरे वाले स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। जिनमें गूगल, सैमसंग और वनप्लस जैसे टॉप ब्रांड के बजट सेगमेंट वाले स्मार्टफोन शामिल हैं। जिनसे क्लिक की गयीं, फोटोज बेहतरीन क्वालिटी की होंगी।
पढ़ें :- Realme Narzo 100 Lite 5G : रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स
बजट सेगमेंट में टॉप कैमरे वाले फोन
सैमसंग गैलेक्सी A54 5G (Samsung Galaxy A54 5G) : इस फोन में 50MP+12MP+5MP कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 32MP सेंसर दिया गया है। इस मिड रेंज फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1380 चिपसेट और 5,000 mAh की बैटरी मिलती है। फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपए है।
गूगल पिक्सल 7ए (Google Pixel 7a) : अच्छी कैमरा क्वालिटी वाला फोन तलाश रहे लोगों के लिए पिक्सल सीरीज का यह स्मार्टफोन बेस्ट साबित हो सकता है। Google Pixel 7a में 64MP OIS कैमरा मिलता है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए भी 13MP का सेंसर मिलता है। इसमें 4300 mAh की बैटरी पावर के लिए दी गई है। इसकी कीमत 43,999 रुपये है।
वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) : OnePlus के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। जबकि 8MP+2MP के अन्य सेंसर हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 80 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। वनप्लस नॉर्ड 3 के 128GB वेरिएंट की कीमत 33999 रुपये है।
पढ़ें :- Big Revelation in Research: आपका स्मार्टफोन गूगल के लिए कर रहा है जासूसी, हर 4.5 मिनट में भेज रहा डेटा
नथिंग फ़ोन 2ए (Nothing Phone 2a) : नथिंग के इस फोन में 50 MP, f/1.9, (wide), 1/1.56″, PDAF, OIS सेंसर मिलता है। जबकि दूसरा सेंसर भी 50MP का है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर रन करता है। पावर के लिए 45w की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB की कीमत 23,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है।