Best places for snowfall : नर्म सफेद बर्फ गिरते हुए देखना खूबसूरत नजसरा लगता है। जब आसमान से रुई के फाहों की तरह हल्की-हल्की बर्फ गिरती है, तो ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने चारों तरफ सफेद मखमली चादर ओढ़ ली हो। पहाड़ों, पेड़ों और वादियों पर जमी बर्फ का यह नजारा मन को एक अद्भुत शांति और सुकून देता है। पहाड़ों के कई इलाकों में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। कई इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। अगर, आप भी बर्फबारी देखना चाहते हैं तो भारत में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां अक्टूबर और नवंबर में अभी स्नोफॉल देखने को मिल सकता है।
पढ़ें :- ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना पड़ सकता है भारी, होगी जेल; रेलवे ने दी कार्रवाई की चेतावनी
इस दौरान पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने लगती है, मौसम ठंडा और सुहावना हो जाता है और बर्फबारी के बाद नजारे और भी खूबसूरत दिखते हैं। आइये जानते है भारत की ऐसी 5 जगहें, जहां आप अक्टूबर-नवंबर में भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।
कश्मीर (गुलमर्ग और सोनमर्ग)
इन्हें धरती का स्वर्ग कहा जाता है, जहाँ ताजा बर्फबारी के बाद नजारे दिलकश हो जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश (मनाली, शिमला और पालमपुर)
यहाँ के पहाड़ों और देवदार के पेड़ों पर गिरती बर्फ सैलानियों को बेहद आकर्षित करती है।
उत्तराखंड (औली और चमोली)
यहाँ की बर्फ से ढकी चोटियाँ स्कीइंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श जगह हैं।