Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Best Stunt of the Year : स्टंट क्वीन ने दोनों हाथ छोड़ एक पहिए पर सीधी खड़ी कर दी सुपरबाइक,Video देख उड़ जाएंगे होश

Best Stunt of the Year : स्टंट क्वीन ने दोनों हाथ छोड़ एक पहिए पर सीधी खड़ी कर दी सुपरबाइक,Video देख उड़ जाएंगे होश

By संतोष सिंह 
Updated Date

Best Stunt of the Year : बाइक्स और कारों से स्टंट करने का ज्यादातर युवाओं में शौक होता है। कई ऐसे लोग होते हैं जो स्टंट को ही अपना करियर बना लेते हैं। आए दिन लोग बाइक स्टंट करने के वीडियो बनाकर डालते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें एक लड़की सुपरबाइक को एक पहिए पर सीधी खड़ी देती है। जिसे देखकर लोग लड़की के फैन हो गए, साथ कई लोगों ने कई उसकी तारीफ कर कहा कि बेस्ट स्टंट ऑफ द ईयर।

पढ़ें :- Video: नोएडा के सेक्टर–18 के कृष्णा प्लाजा में लगी भीषण आग, दहशत में जान बचाने के लिए खिड़की से कूदने लगे लोग

स्टंट देख उड़े होश

इस वीडियो को यूट्यूब पर Sarah Lezito नाम की लड़की ने पोस्ट किया है। जिसमें वह सुपरबाइक से स्टंट करती है। इसी बीच वह बाइक को एक पहिए पर सीधी खड़ी कर देती है। जिसे देखकर सभी के होश उड़ जाते हैं कि भला कोई इतनी भारी गाड़ी को एक पहिए पर कैसे खड़ा कर सकता है? इस वीडियो में वह बाइक पर तरह-तरह के खतरनाक स्टंट करती है, सबसे पहले वह बाइक को किसी खिलौने की तरह घुमा देती है। इतना ही नहीं इसके बाद बाइक से दोनों हाथों को छोड़कर उसे सड़क पर एक पहिए पर खड़ी कर देती है। लड़की के इस स्टंट को देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है।

I finally did it 🥳 🍾 🎉 🔥 J’ai enfin réussi ce tricks 😅🔥🔥 #stunt #moto #motorcycle #drift

बता दें कि इस लड़की ने अपने यूट्यूब चैनल पर बाइक स्टंट से जुड़े कई वीडियो अपलोड किए हुए। इन वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं। वहीं, उनकी इस वीडियो की बात करें तो यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं, इसे अब तक पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद अपने रिएक्शन दिए हैं। एक शख्स ने लिखा कि बाइकस्टंट सक्सेफुली करने के बाद उसका रिएक्शन बहुत प्यारा था। वहीं, दूसरी शख्स ने कहा कि स्टंट के बाद जिस तरीके उसने बाइक को लैंड कराया वह तारीफ करने लायक है। इसके साथ ही तीसरे शख्स ने लिखा कि बहुत ही अच्छा स्टंट बेस्ट स्टंट ऑफ द ईयर।

पढ़ें :- अब हमीरपुर में पत्नी अनीता ने पति को बांके से काटकर मौत के घाट उतारा, खून के छींटों ने खोला राज
Advertisement