Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Best Valentine’s Day Gift : वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट के लिए नहीं है पैसे? ये ₹1000 वाले गैजेट्स आपके पार्टनर को कर देंगे खुश

Best Valentine’s Day Gift : वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट के लिए नहीं है पैसे? ये ₹1000 वाले गैजेट्स आपके पार्टनर को कर देंगे खुश

By Abhimanyu 
Updated Date

Best Valentine’s Day Gift : पूरी दुनिया में लोग वैलेंटाइन वीक माना रहे हैं, जिसमें प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं। फरवरी की 7 से 14 तारीख तक चलने वाले इस वैलेंटाइन वीक में लोग अलग-अलग तरीकों से प्यार का इजहार करते हैं। जिसमें अलग-अलग दिनों पर तरह-तरह गिफ्ट जैसे गुलाब, चौकलेट और टेडी बियर जैसे गिफ्ट देते हैं।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो हम आपके लिए 1,000 रुपये की रेंज में मिलने वाले 5 गैजेट्स की लिस्ट तैयार की है, जो आपके पार्टनर को काफी पसंद आएंगी। आइये जानते हैं इन गैजेट्स के बारे में-

1,000 रुपये की रेंज में मिलेंगे ये गैजेट्स

1- बोट के ब्लूटूथ स्पीकर boAt Stone 105 को कंपनी की साइट से 999 रुपये में खरीद सकते हैं, इसमें 11 घंटे तक की बैटरी मिलती है। अगर आपके पार्टनर को म्यूजिक सुनना पसंद हैं तो उन्हें यह गिफ्ट जरूर पसंद आएगा।

2- आप अपने पार्टनर को Mivi DuoPods A250 भी गिफ्ट कर सकते हैं, जिसको कंपनी की साइट से इन बड्स को 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन बड्स में चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे से ज्यादा की बैटरी मिलती है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

3- आजकल स्मार्टवॉच का ट्रेंड है ऐसे में Noise ColorFit Nav+ Smart Watch भी वैलेंटाइन डे पर एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है, जिसे कंपनी की साइट से फिलहाल 999 रुपये में खरीदा सकते हैं।

4- आप अपने पार्टनर को Honeywell Micro CLA 45W PD Smart Car Charger भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह चार्जर टाइप-सी और टाइप-ए पोर्ट के साथ आता है। इसे अमेजन से 949 रुपये में खरीदा जा सकता है।

5- आजकल लोगों को पावरबैंक की जरूरत पड़ती ही है, ऐसे में Portronics Luxcell B12 with Type C पावरबैंक को कंपनी की साइट से 749 रुपये में खरीदा सकते हैं। इस पावरबैंक में 12W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

Advertisement