Bharat 5G Portal Launch : भारत टेलीकॉम कार्यक्रम (Bharat Telecom 2024) में दूरसंचार विभाग ने भारत 5जी पोर्टल (Bharat 5G Portal) लॉन्च किया है। जिसके जरिए क्वांटम, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट और 6G रिसर्च को लेकर मदद मिलेगी। यानी भारत 5G पोर्टल को क्वांटम, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट, 5जी और 6जी रिसर्च जैसे कामों के लिए यह पोर्टल एक स्टॉप सॉल्यूशन होगा।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
दूरसंचार विभाग के सेक्रेटरी डॉक्टर नीरज मित्तल (Dr. Neeraj Mittal) ने भारत 5G पोर्टल को लॉन्च किया। इस पोर्टल में पैनआईआईटी यूएसए (PANIIT USA) के सहयोग से फ्यूचर टेक-एक्सपर्ट्स पंजीकरण पोर्टल भी शामिल है। इसका उद्देश्य भारतीय दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करना है। इसके साथ ही पोर्टल का उद्देश्य भारत की 5G क्षमताओं को बढ़ावा देना, दूरसंचार क्षेत्र के भीतर इनोवेशन, सहयोग और ज्ञान को आपस में बांटना है।