Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bharat Mata Pujan : RSS के स्वयं सेवकों ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का लिया संकल्प

Bharat Mata Pujan : RSS के स्वयं सेवकों ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का लिया संकल्प

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। गोमती नगर लखनऊ निकट हनीमैन चौराहा (शाखा स्थान) विराट खंड शाखा दो स्थित शीतल वाटिका पार्क में बुधवार 31 जनवरी को भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प भी लिया और मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए।

पढ़ें :- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

इस संत रविदास नगर के नगर संचालक राजनरायण सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास को लेकर भ्रामक स्थिति पैदा करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए गांव-गांव में भारत माता का पूजन जरूरी है। इसके जरिए भारतीय सनातन संस्कृति और संस्कार को बचाया जा सकता है। कहा कि हम अपने देश को भारत माता कहते हैं। इस वैभव संपन्न भूमि पर राम और कृष्ण जैसी विभूतियों ने जन्म लिया। राम ने न सिर्फ रावण जैसे आततायी का वध किया वरन शबरी के बेर खाकर समरसता का संदेश भी दिया।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

धर्म जागरण प्रमुख आचार्य अशोक तिवारी कहा कि ऐसी पावन धरती पर बहुत सी बर्बर विदेशी ताकतों ने आक्रमण किए। इन्ही ताकतों ने देश की सनातन संकृति को नष्ट करने का प्रयास किया। यहां तक कि कुंभ जैसे महापर्व मनाने पर पाबंदी लगा दी गई। मगर सैकड़ों देशभक्तों के सर्वोच्च बलिदान व पुरुषार्थ के चलते भारत फिर उठ खड़ा हुआ। ऐसे में नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति से वाकिफ कराने और संस्कारों को बचाए रखने के लिए आरएसएस ने भारत माता पूजन का सिलसिला शुरू किया। कहा देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद करने के लिए भारत माता पूजन बेहद जरूरी है।

संत रविदास नगर के नगर संचालक राजनरायण सिंह,धर्म जागरण प्रमुख आचार्य अशोक तिवारी, वरिष्ठ स्वयं सेवक कुंदन लाल, विराट शाखा दो के शाखा कार्यवाह डॉ.डीपी पाठक, शाखा के मुख्य शिक्षक राधेश्याम सिंह (श्याम ज्वैलर्स), उप निदेशक सूचना, अयोध्या धाम/प्रभारी मीडिया सेन्टर लोक भवन लखनऊ डॉ. मुरली धर सिंह (शास्त्री) ,गण शिक्षक राजीव कुमार मेहतानी, संजय गुप्ता, दिनेश प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement