नई दिल्ली। भारत में वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए निर्माताओं की ओर से कई नई कारों को पेश और लॉन्च किया जाता है। इस साल 17 से 22 जनवरी के बीच देश में Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश और दुनिया की कई प्रमुख वाहन निर्माता हिस्सा लेंगी। Maruti से लेकर Tata तक इस दौरान किन Cars and SUVs को लॉन्च (Car launch in Bharat Mobility 2025) किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज
Maruti E Vitara
Toyota E Hyryder
मारुति की E Vitara की तरह ही टोयोटा की ओर से इलेक्ट्रिक हाइराइडर को लाया जा सकता है। इसे मारुति विटारा इलेक्ट्रिक के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया जाएगा। ऐसे में इसमें भी विटारा की तरह ही फीचर्स और रेंज को दिया जा सकता है।
Tata Harrier EV
टाटा की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में Tata Harrier EV को मोबिलिटी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी को जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान कॉन्सेप्ट वर्जन को शोकेस किया गया था। 2024 में मोबिलिटी के पहले संस्करण में भी इसको दिखाया जा चुका है। लेकिन अब इसे औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Tata Sierra EV
टाटा की ओर से मोबिलिटी के दौरान एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Sierra EV को भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान दिखाया जा चुका है। लेकिन इसके प्रोडक्शन वर्जन को इलेक्ट्रिक और ICE दोनों ही सेगमेंट में लाया जाएगा।
पढ़ें :- Honda Diwali Discount : होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट , मिल रही बंपर छूट
MG Cyberster
ब्रिटिश वाहन निर्माता एमजी मोटर्स भी भारत मोबिलिटी में MG Cyberster EV को लॉन्च करेगी। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार होगी जिसे भारतीय बाजार में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस गाड़ी में सिजर डोर के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।
MG Mifa9
साइबरस्टर के अलावा एमजी की ओर से MG Mifa9 को भी मोबिलिटी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली यह इलेक्ट्रिक लग्जरी एमपीवी होगी। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।
पढ़ें :- Volkswagen ID. ERA 8X लॉन्च , जानें रेंज और फीचर्स
Hyundai Creta EV
हुंडई भी मोबिलिटी 2025 में अपनी क्रेटा ईवी को लॉन्च करेगी। कंपनी की यह गाड़ी फिलहाल ICE वर्जन में भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। इसमें भी दो बैटरी पैक के विकल्प दिए जाएंगे जिससे इसे 470 KM की रेंज मिलेगी।
Mahindra BE 6
महिंद्रा की ओर से 2024 के आखिर में BE6 को लाया गया था। तब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था लेकिन मोबिलिटी में इसे औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणा भी इसी दौरान की जाएगी।
Mahindra XEV9e
महिंद्रा की ओर से BE 6 के अलावा XEV 9e को भी मोबिलिटी 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसे भी 2024 के आखिर में पेश किया जा चुका है। लेकिन अब इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
पढ़ें :- Hyundai India ने SUV Hyundai Bayon से उठाया पर्दा , जानें फीचर्स और सेफ्टी
Skoda Superb
स्कोडा की ओर से प्रीमियम सेडार कार के तौर पर सुपर्ब को लाया जाता है। लेकिन मोबिलिटी 2025 में इसकी नई जेनरेशन को बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह पूरी तरह से इंपोर्ट की जाएगी और बाजार में उपलब्ध करवाई जाएगी।