पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर सैनिकों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 23 मई 2025 को दोपहर 3:30 बजे निकाली जाएगी।
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा का मार्ग रोडवेज डिपो से शुरू होकर नो मैंस लैंड तक निर्धारित किया गया है।
भाजपा युवा नेता रवि वर्मा ने इस कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। उन्होंने आदर्श नगर पंचायत सोनौली के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। यह यात्रा भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित की जा रही है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट