नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को तेलंगाना के हैदराबाद में ‘भारत समिट’ (Bharat Summit) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा,कि 2014 में हमने एक बिल्कुल अलग तरह का चुनाव देखा। ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। चुनावी व्यवस्था में अक्सर कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, वह अचानक पूरी तरह बदल गई। अगर मैं कहूं कि विपक्ष सदमे में था, तो यह गलत नहीं होगा। भारतीय राजनीति में एक दशक तक यह संकट बना रहा। और फिर अचानक, हमें पता चला कि असल में क्या हो रहा था। हमने इसे समझा और बिना किसी संदेह के यह साबित कर दिया कि 2014 में भारत में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था।
पढ़ें :- राहुल गांधी के आरोपों को सैम पित्रोदा ने नकारा, बोले पीएम मोदी कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठे हैं...
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं आपको अभी पूरे भरोसे के साथ बता सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को हराने जा रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटाने जा रहे हैं। आप इसे देख भी सकते हैं। आप इसे हमारी सड़कों पर देख सकते हैं, दिल्ली में देख सकते हैं। पीएम मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के चेहरे पर दिख रहे डर में भी देख सकते हैं। यह अब तय हो चुका है।
‘हमारे काम करने के तरीके अब असरदार नहीं रहे’
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा,कि हमने पाया कि हमारे काम करने के तरीके अब असरदार नहीं रहे। मीडिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस, इंटरव्यू और जनसभाएं जैसे जिन माध्यमों के जरिए हम पहले अपनी बात लोगों तक पहुंचाते थे, वे काम नहीं कर रहे थे। हमें किसी का समर्थन नहीं मिल रहा था। संस्थाएं हमसे छीन ली गई थीं। लेकिन हमने यह समझा कि फासीवादी ताकतों के नियंत्रण में चाहे कितनी भी संस्थाएं हों और उनके पास कितना भी पैसा हो, भारत के लोगों के साथ सीधा जुड़ाव इन सबसे ज्यादा ताकतवर है।’
वोटर लिस्ट से वोट काटने का मुद्दा
पढ़ें :- VIDEO : राहुल गांधी ने गिग वर्कर के स्कूटी पर की सवारी, बाइक रैली में कांग्रेस नेता का दिखा अलग अंदाज
एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, कि 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में जिन 14 करोड़ लोगों ने वोट दिया था, कुछ महीने पहले उन्हें या तो ऐसे वोटर घोषित कर दिया गया, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है या फिर उन्हें वोटर मानने से इनकार कर दिया गया। अगर चुनाव आयोग ने 14 करोड़ वोटरों को अवैध और वोट देने के अयोग्य घोषित कर दिया है, तो फिर वह चुनाव वैध कैसे हो सकता है? हमारे पास महाराष्ट्र का उदाहरण है। वहां पहले लोकसभा चुनाव हुआ, जिसमें हमारा गठबंधन लड़ा और जीता। इसके तीन महीने बाद हुए चुनाव में हम पूरी तरह हार गए। जब हमने आंकड़ों की जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों चुनावों में हमें लगभग उतने ही वोट मिले थे। तीन महीने में 70 लाख नए वोटर जुड़ गए और उन सभी 70 लाख वोटरों ने बीजेपी (BJP) को वोट दिया। इसी वजह से बीजेपी चुनाव जीत गई।’
अडाणी को लेकर क्या बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, कि आज इस देश में एक कारोबारी है, जो बीजेपी (BJP) के सत्ता में आने से पहले दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 600वें स्थान पर था। कुछ महीने पहले वह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। आखिर वह इतना अमीर कैसे बना? राजनीति और कारोबार के गठजोड़ की वजह से। कारोबार और राजनीति के बीच, अडाणी और पीएम मोदी के बीच की दूरी पूरी तरह खत्म हो गई है। अब यह अंतर रह ही नहीं गया है। इसका नतीजा राजनीतिक फंडिंग में भी दिखाई देता है। अडाणी के कब्जे में जाने वाली संपत्तियों की मात्रा में भी यह नजर आता है। इसका नतीजा है कि एक दशक में बीजेपी की संपत्ति 11 गुना बढ़ गई।’