मथुरा। भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri actress Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा अपने फैंस के साथ सारी अपडेट शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि हालही में अक्षरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मथुरा वृन्दावन में हैं। बाबा अनिरुद्धाचार्य (Baba Aniruddhacharya) का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेते हुई नज़र आ रही हैं।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें फैंस उनके सादगी और मासूमियत पर फिदा हो गये हैं। साथ ही लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इसके बाद एक्ट्रेस वृन्दावन के और मंदिरों में भी दर्शन करने पहुंची।
वीडियो में अक्षरा लाइट पिंक कलर कि अनारकाली सूट पहनी हुई हैं इसके साथ दुपट्टा ली हुई हैं । इस आउटफिट में अक्षरा बेहद खूब सूरत लग रही हैं। अक्षरा अनिरुद्धाचार्य जी से मिलने पहुंची हैं । इसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने उन्हे अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। इस विडियो पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय