Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने ‘शिव कैलाशों के वासी’ भजन गाया, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने ‘शिव कैलाशों के वासी’ भजन गाया, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) ने शिव के प्रसिद्ध भजनों में से एक ‘शिव कैलाशो के वासी’ (Shiv Kailashon Ke Vasi) को अपनी आवाज में गाया। इसका खास वीडियो अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है।

पढ़ें :- Viral Video : सुबक-सुबक कर रो पड़ीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह? इन आंसुओं की असली वजह हैं अक्षय कुमार

अक्षरा सिंह ने गाया महादेव का भजन

अक्षरा ने इंस्टाग्रम पर अपनी आवाज में ‘शिव कैलाशो के वासी’ (Shiv Kailashon Ke Vasi) भजन का एक खास वीडियो साझा किया है। अक्षरा की आवाज में इस भजन को उनके प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षरा, ‘शिव कैलाशो के वासी (Shiv Kailashon Ke Vasi), धौली धारों के राजा (Dhauli Dharon ke Raja), शंकर संकट हरना’ (Shankar Sankat Harna) भजन गाते हुए नजर आ रही हैं।

अक्षरा का खास नोट

इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा,कि  ‘महादेव के चरणों में समर्पित मेरा गाना।’ इसके साथ ही अक्षरा ने प्रशंसकों से कहा कि वह इस गाने को सुनें और अपनी राय पेश करें। अक्षरा के इस वीडियो पर उनके प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि ‘अक्षरा सिंह, मुझे आपका ये गाना पसंद आया’, दूसरे फैन ने लिखा कि ‘आपकी आवाज आपकी आत्मा को दर्शाती है’, वहीं कई प्रशंसकों ने कमेंट में ‘हर हर महादेव’ लिखकर अपना प्यार जताया है।

किसने गाया है ‘शिव कैलाशो के वासी’ भजन

‘शिव कैलाशो के वासी’ (Shiv Kailashon Ke Vasi) मूल रूप से एक पारंपरिक हिमाचली शिव भजन है। इसे सबसे लोकप्रिय रूप से हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज में गाया है। इसके अलावा, इसे जुबिन नौटियाल, मोहित चौहान सम्राट अवस्थी और अब भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) जैसे गायकों ने भी गाया है।

‘घिस घिस घिस’ गाने में नजर आईं अक्षरा सिंह

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का गाना ‘घिस घिस घिस’ है। यह एक धमाकेदार बॉलीवुड और भोजपुरी डांस नंबर है, जिसमें भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh)  और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) एक साथ थिरकते नजर आए। यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी ट्रेंड पर रहा।

Advertisement