Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Election 2025 : आरके सिंह से दिल्ली में मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बिहार चुनाव से पहले कुछ नया होने वाला है?,

Bihar Election 2025 : आरके सिंह से दिल्ली में मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, बिहार चुनाव से पहले कुछ नया होने वाला है?,

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रहीं हैं। अब ऐसे में भोजपुरी पवार स्टार पवन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह सोमवार को मुलाक़ात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं  में लग कमरे  मे 5 मिनट तक तक बातचीत हुई। इसके बात सियासी पारा और  चढ़ गया है। ऐसा ऐसा देखने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि सियासत में कुछ नया होने वाला है।

पढ़ें :- BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.तारीक मंसूर, बोले- यूपी चुनाव महत्वपूर्ण, पर राष्ट्रीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी एक प्रदेश नहीं, बल्कि देश की होती है

आरके सिंह और पवन सिंह के बीच क्या वार्ता हुई इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। हाँ लेकिन  मुलाकात के बाद स्टार ने एक फोटो  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। पोस्ट में भोजपुरी स्टार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को टैग करते हुए लिखा है, “एक नई सोच के साथ एक नई मुलाकात।” इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ नया होने वाला है? एक तस्वीर में पवन सिंह सोफा पर बैठकर साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में छत पर बातचीत करते देखा जा रहा है। इसके अलावा एक और तस्वीर में दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। मुलाकात के दौरान मौजूद आरके सिंह के एक करीबी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कुछ नया होने वाला है।

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाजपा से की थी बगावत बता दें कि पवन सिंह ने भाजपा से बगावत कर 2024 में काराकाट से बतौर निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, जिसे पवन सिंह ने ठुकरा दिया था। काराकाट में निर्दलीय लड़कर वे दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं एनडीए प्रत्याशी के रूप में इस सीट से लड़े राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें :- बीजेपी ने संगठन में यूपी के दो मुस्लिम नेताओं जगह देकर आगामी विस चुनाव लेकर दिया बड़ा संदेश, डॉ. तारिक मंसूर दूसरी बार बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Advertisement