‘Bhool Bhulaiyaa 3’ Poster release: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (kartik aryan) ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और अब वे हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में से एक माने जाते हैं। उनकी एक्टिंग और लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में, कार्तिक आर्यन (kartik aryan) फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए थे।
पढ़ें :- KBC 18 : पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले ही एपिसोड में आमिर की बात पर बिग बी ने दी वॉर्निंग!
हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन कार्तिक की एक्टिंग को लोगों ने बहुत पसंद किया। अब उनके फैंस को ‘भूल भुलैया 3’ का बेसब्री से इंतजार है, जिसका फर्स्ट पोस्टर भी कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ‘भूल भुलैया 3’ का पहला पोस्टर साझा किया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। पोस्टर में एक बड़ा सा दरवाजा नजर आ रहा है, जिस पर ताला लगा हुआ है। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, “दरवाजा खुलेगा इस दिवाली, भूल भुलैया 3।” इससे यह साफ हो गया है कि फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। किसी ने लिखा, “रूह बाबा जल्दी आ रहे हैं,” तो किसी ने कहा, “ट्रेलर का इंतजार है।” एक अन्य फैन ने लिखा, “और इंतजार नहीं कर सकता।” फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।