Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जहां 50 से ज्यादा IAS-IPS ने खरीदी जमीन, वहीं से कैसे निकला बाईपास? SPA ने सीएम मोहन यादव से की शिकायत

जहां 50 से ज्यादा IAS-IPS ने खरीदी जमीन, वहीं से कैसे निकला बाईपास? SPA ने सीएम मोहन यादव से की शिकायत

By Harsh Gautam 
Updated Date

Bhopal: भोपाल में प्रस्तावित 35 किलोमीटर लंबे वेस्टर्न बाईपास प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 3200 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार और अंदरूनी मिलीभगत के आरोप लगे हैं। भ्रष्टाचार विरोधी संगठन ‘सिस्टम परिवर्तन अभियान’ (SPA) ने दावा किया है कि कई वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों ने प्रोजेक्ट मंजूर होने से पहले ही संभावित रूट के आसपास जमीन खरीद ली थी।

पढ़ें :- एमपी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 3 मजदूरों की मौत; कई घायल, मालिक हिरासत में

प्रोजेक्ट मंजूरी से पहले खरीदी गई जमीन

SPA के अध्यक्ष और रिटायर्ड IFS अधिकारी आजाद सिंह दबास ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आरोप लगाया कि करीब 50 वरिष्ठ IAS और IPS ने 4 अप्रैल 2022 को एक ही रजिस्ट्री दस्तावेज के जरिए भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित गुराड़ी घाट गांव में 2.023 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी। बताया गया कि यह जमीन 5.5 करोड़ रुपये में खरीदी गई, जबकि उस समय इसकी बाजार कीमत करीब 7.78 करोड़ रुपये थी।

करीब 16 महीने बाद, 31 अगस्त 2023 को वेस्टर्न बाईपास प्रोजेक्ट को आधिकारिक मंजूरी मिली। इसके बाद जून 2024 में जमीन का कृषि से आवासीय उपयोग में परिवर्तन भी करा लिया गया। संगठन का आरोप है कि नियमों को नजरअंदाज कर यह प्रक्रिया पूरी की गई।

अलाइनमेंट बदलने पर भी उठे सवाल

पढ़ें :- जबलपुर क्रूज त्रासदी में लाइफ जैकेट से क्यों नहीं बच पायी जान? सवालों के घेरे में मध्य-प्रदेश पर्यटन विभाग

SPA ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजी शिकायत में कहा है कि प्रोजेक्ट का अलाइनमेंट तीन बार बदला गया और हर बार सड़क का रूट अधिकारियों द्वारा खरीदी गई जमीन के करीब लाया गया। संगठन का दावा है कि जिस जमीन की कीमत 2022 में 5.5 करोड़ रुपये थी, उसकी मौजूदा कीमत बढ़कर 55 से 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। संगठन ने पूरे प्रोजेक्ट को रद्द करने और जमीन खरीद-बिक्री की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement