Bhuvneshwar Kumar : मौजूदा समय में भारतीय टीम से बाहर चल रहे कई सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट (रणजी ट्रॉफी) में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी कड़ी में करीब भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने छह साल बाद रणजी ट्रॉफी में जबर्दस्त वापसी की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भुवी ने 8 विकेट लेकर धमाल मचाया है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे रणजी मैच में बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की पूरी टीम 60 रन के स्कोर पर ऑल हो गयी। हालांकि, बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी से कमाल दिखाया। जिसके चलते उत्तर प्रदेश की टीम बंगाल को 188 के स्कोर पर ऑल करने में सफल रही है। पहली पारी में भुवनेश्वर ने 41 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। लेकिन पहली पारी में 188 पर सिमटने के बाद भी बंगाल ने 128 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार की गिनती भारतीय टीम में प्रमुख गेंदबाजों में होती रही है, लेकिन वह कुछ वक़्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत के लिए उन्होंने आखिरी मुकाबला नवंबर, 2022 में खेला था, जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 था। जबकि भुवनेश्वर ने आखिरी वनडे जनवरी, 2022 में और टेस्ट जनवरी, 2018 में खेला था। अब रणजी ट्रॉफी के बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने सिलेक्टर्स का ध्यान तो ज़रूर खींचा होगा।