Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर कुमार की वापसी, क्या मोहम्मद शमी और बाकी प्लेयर्स के लिए भी खुल गए दरवाजे?

अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर कुमार की वापसी, क्या मोहम्मद शमी और बाकी प्लेयर्स के लिए भी खुल गए दरवाजे?

By Abhimanyu 
Updated Date

Bhuvneshwar Kumar’s return to Team India : बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने बुधवार देर शाम आगामी न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 स्क्वाड का ऐलान किया। जिसमें भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल होना, बहुत बड़ी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज की चार साल बाद टीम में वापसी हो रही है। इसके साथ ही अजीत अगरकर की विदाई के बाद भुवनेश्वर की वापसी ने सबका ध्यान खींचा है।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

दरअसल, अजीत अगरकर का टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता (चीफ सिलेक्टर) के रूप में कार्यकाल 4 जुलाई 2023 से 4 अक्टूबर 2026 तक रहा। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने संन्यास का ऐलान किया। जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 व टेस्ट से संन्यास से शामिल है। इन दोनों दिग्गजों के टेस्ट से संन्यास के लिए फैंस अगरकर को जिम्मेदार मानते हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद टीम में मौका न मिलने पर सवाल खड़े हो रहे थे।

हालांकि, अगरकर के कार्यकाल की समाप्ति के बाद भुवनेश्वर की वापसी को मात्र एक संयोग से ज्यादा समझा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अब उन दिग्गज खिलाड़ियों के लिए टीम में वापसी की उम्मीदें जगी हैं, जो टीम से बाहर चल रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम मोहम्मद शमी का है। जिनको टीम में मौका नाम दिये जाने को लेकर फैंस नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भुवनेश्वर की वापसी के बाद शमी और बाकी खिलाड़ी अपनी वापसी के बारे सोच सकते हैं।

Advertisement