नई दिल्ली। ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह माना जाता है। इस समारोह में म्यूजिक की धुन भी सुनाई देती है और रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी दिखाई देता है। हर साल की तरह इस साल भी लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) होस्ट हुआ।
पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'
Kanye West has his wife Bianca Censori looking almost completely nude at the Grammy’s
pic.twitter.com/1bGhFTgEFo — Rain Drops Media (@Raindropsmedia1) February 2, 2025
इस ग्रैंड इवेंट में कुछ सितारे ट्रॉफी लेने आए तो किसी ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ाए। कुछ सेलिब्रिटीज ने अनोखे लुक से भी लोगों का ध्यान खींच लिया। इनमें से एक कान्ये वेस्ट (Kanye West) की पत्नी बियांका सेंसरी (Bianca Censori) भी हैं।
पढ़ें :- Peddi Box Office Storm : ‘पेद्दी’ दुनियाभर में कर रही शानदार कमाई, 3 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
रेड कार्पेट पर बियांका सेंसरी का न्यूड लुक
यूं तो बियांका सेंसरी (Bianca Censori) मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन वह अपने पति और अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट (American rapper Kanye West) के साथ संगीत का जश्न मना रही ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट में शरीक हुईं। इस दौरान बियांका ने अपने न्यूड लुक (Bianca Censori Nude Look) से सभी के होश उड़ा दिए।
पैपराजी के सामने उतारी जैकेट
बियांका सेंसरी (Bianca Censori) और कान्ये वेस्ट (Kanye West) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बियांका अपने पति के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए पैपराजी के सामने पोज देती हैं। रेड कार्पेट पर आने से पहले उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। मगर जैसे ही पोज देने की बारी आई तो उन्होंने अपना जैकेट उतार दिया।
ग्रैमी अवॉर्ड्स से बाहर हुईं बियांका
पढ़ें :- पति प्रतीक यादव के बर्थडे पर अपर्णा का छलका दर्द, लिखा-'हमेशा जवान रहोगे...', प्रथमा का वीडियो देख लोग हुए भावुक
बियांका सेंसरी (Bianca Censori) ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। उनका ये लुक देख कोई दंग रह गया। कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।
लुक से खींचा सभी का ध्यान
रेड कार्पेट पर कान्ये ने हीरे की चेन के साथ एक पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहनी थी। वहीं, उनकी पत्नी बियांका ने पूरी तरह से पारदर्शी मिनी ड्रेस में बोल्डनेस की हदें पार कर दीं। वह एक लंबे काले फर कोट में पहुंची, जिसे बाद में उन्होंने निकाल दिया।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
बियांका के इस लुक पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरी हो गई है। एक यूजर ने लिखा, “उन्हें पता है कि वो गलत हैं”। दूसरे यूजर ने लिखा, कि “वह बहुत असहज लग रही थीं।” एक अन्य यूजर ने लिखा,कि सामान्य लोगों को इसके लिए गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन जब सेलिब्रिटी ऐसा करते हैं तो यह एक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। यह फैशन नहीं है, यह अभद्र प्रदर्शन है और कुछ राज्यों में इस तरह की चीजों पर यौन अपराधी के रूप में मामला पंजीकृत होता है।”
ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका ने 2022 में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की थी। 30 साल की बियांका अपने बोल्ड लुक के लिए कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले भी बोल्डनेस से हेडलाइंस में जगह बनाई है।