Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Big Achievement : साल 2025 के पहले दिन ICC टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

Big Achievement : साल 2025 के पहले दिन ICC टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Star Indian fast bowler Jaspreet Bumrah) ने साल 2025 के पहले दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में सर्वोच्च रेटिंग (Highest Rating) हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह गेंदबाजों में शीर्ष पर मौजूद हैं और उन्होंने नया इतिहास रच दिया है।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

बुमराह ने अश्विन को पीछे छोड़ा

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 30 विकेट लिए हैं और वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं। बुमराह के 907 रेटिंग हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में किसी गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक है। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट से पहले बुमराह के रेटिंग अंक 904 थे और उन्होंने सर्वोच्च रेटिंग के मामले में पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली थी। 2016 में अश्विन ने सर्वोच्च रेटिंग (904) हासिल की थी, लेकिन अब बुमराह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट में पूरे किए थे 200 विकेट

पढ़ें :- कांग्रेस के कार्यक्रम में युवक, बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी क्या? मोदी का बाप भी जाएगा

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए थे। मैच के हिसाब से भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वालों में बुमराह दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, इस लिस्ट की शीर्ष पांच गेंदबाजों में अकेले तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने 44 टेस्ट में ऐसा किया। वहीं, अश्विन 37 टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए थे और वह शीर्ष पर हैं। गेंद के हिसाब से टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की बात करें तो बुमराह चौथे स्थान पर हैं। बुमराह को 200 विकेट के लिए 8484 गेंदें फेंकनी पड़ीं। पाकिस्तान के वकार यूनिस इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं।

Advertisement