लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही करने वाले चिकित्साधिकारियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही बरतने वालों अभी कई अन्य अफसरों और चिकित्साधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, जनमानस की सेवा का दायित्व मिलना व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सौभाग्य है। मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है।
जनमानस की सेवा का दायित्व मिलना व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सौभाग्य है, मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है।
चिकित्सकीय सेवाओं को आम नागरिकों को प्रदान किये जाने में लापरवाही बरतने तथा ड्यूटी से लंबे समय तक बिना…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) July 11, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
चिकित्सकीय सेवाओं को आम नागरिकों को प्रदान किये जाने में लापरवाही बरतने तथा ड्यूटी से लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किये जाने के निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मेरे द्वारा दिये गए हैं।