UP Police Recruitment Paper Leak Case : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी की कार्रवाई हुई है। इस मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा (Renuka Mishra) को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राजीव कृष्ण (Rajeev Krishna) को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद कई तरह सवाल खड़े हो रहे थे। इस मामले में यूपी एसटीएफ आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
वहीं, यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीएम योगी आदित्यनाथा ने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ‘राष्ट्रीय पाप’ है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी।