Mukhtar Ansari Died : माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई। बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबियत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहीं, पिता की मौत की खबर सुनने के बाद मुख्तार का बेटा उमर अंसारी (Umar Ansari) बांदा पहुंचा। इस दौरान उसने अपने पिता को स्लो पॉइजन दिये जाने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
जानकारी के मुताबिक, बांदा में अस्पताल पहुंचा उमर पिता के शव को देख भावुक हो गया और जोर-जोर रोने लगा। हालांकि, इस दौरान उसने मीडिया के सवाल पर पहले उमर कुछ नहीं बोला। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उमर ने बाद में कहा कि मुझे कुछ नहीं बताया गया है। सच क्या है, यह पूरा देश जानता है। मुख्तार के बेटे ने कहा कि उसे पिता ने बताया था कि उनको स्लो पॉइजन दिया जा रहा था।
इससे पहले बुधवार को बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबीयत बिगड़ने उससे मिलने पहुंचे छोटे भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि मुख्तार को मारने की साजिश कई सालों से रची जा रही है।