Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SIR पर पूर्व जज का बड़ा आरोप, बोले- 13 करोड़ वोट काटकर एक पार्टी को पहुंचाया फायदा!

SIR पर पूर्व जज का बड़ा आरोप, बोले- 13 करोड़ वोट काटकर एक पार्टी को पहुंचाया फायदा!

By Kalpna Pandey 
Updated Date

SIR Controversy: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर देश की राजनीति में विवाद तेज हो गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस गोपाला गौड़ा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि SIR के नाम पर देशभर में करीब 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए और इससे एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश हुई।

पढ़ें :- आजम खान डासना जेल से रिहा, अखिलेश यादव बोले-'सत्य की जीत हुई , हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, उन्हें आगे भी न्याय मिलेगा'

जस्टिस गोपाला गौड़ा ने SIR की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मतदाता सूची में सुधार के नाम पर किसी भी नागरिक का मतदान का अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी रक्षा की जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर भी सवाल

पूर्व न्यायाधीश ने खास तौर पर फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर चिंता जताई। उनका कहना है कि राजनीतिक दलों की ओर से बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा कराकर मतदाताओं के नाम हटवाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस पूरी प्रक्रिया के सभी पहलुओं की गहराई से जांच करने की अपेक्षा जताई है।

जस्टिस गौड़ा ने चुनाव आयोग के हलफनामों और सार्वजनिक बयानों पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि SIR के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को सही तरीके से सामने नहीं रखा गया। उन्होंने इस मामले में सामने आई खोजी पत्रकारिता का भी जिक्र किया।

9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

SIR के खिलाफ दाखिल कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। इन याचिकाओं में मतदाता सूची से नाम हटाने, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल उठाए गए हैं।

पढ़ें :- 'गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देख जनता कह रही है कि किसी का गढ़ गड़बड़ा गया...' अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

इस मामले में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं। ऐसे में अब 9 दिसंबर की सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Advertisement