Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल 2024 शुरु होने से ठीक पहले दो टीमों में बड़े बदलाव, रणजी ट्रॉफी का हीरो राजस्थान रॉयल्स में शामिल

आईपीएल 2024 शुरु होने से ठीक पहले दो टीमों में बड़े बदलाव, रणजी ट्रॉफी का हीरो राजस्थान रॉयल्स में शामिल

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2024 News : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन की शुरुआत आज 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच ओपनिंग मैच से होने जा रही है। यह ओपनिंग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 8 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से कुछ घंटे पहले गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम में फेरबदल देखने को मिले हैं।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

दरअसल, पिछले सीजन की उपविजेता गुजरात टाइटन्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज बीआर शरथ को अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले दिनों रॉबिन मिंज सड़क हादसे में लगी चोट के चलते बाहर हो गए थे, उनकी जगह शरथ को टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है। वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक 20 फर्स्ट क्लास मैचों और 43 लिस्ट ए मैचों के अलावा 28 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम पर 328 टी20 रन दर्ज हैं। शरथ अपने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में जीटी से जुड़ेंगे।

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने तनुष कोटियन को टीम में शामिल किया है। तनुष ने स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा की जगह ली, जो व्यक्तिगत कारणों से बाहर हुए थे। तनुश कोटियन, जिन्होंने हाल ही में मुंबई को 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में ठोस हरफनमौला योगदान दिया था। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। कोटियन 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर आरआर में शामिल हुए। उन्होंने मुंबई  के लिए 23 टी20, 26 फर्स्ट क्लास मैच और 19 लिस्ट ए मैच खेले हैं।

गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के अपडेटेड स्क्वॉड

गुजरात टाइटन्स (GT) : शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वॉरियर, बी आर. शरथ।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

राजस्थान रॉयल्स (RR) : संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर, तनुष कोटियन।

Advertisement