लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में सोमवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। थाना हैदराबाद क्षेत्र के बड़ी नहर पर सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन (11 Thousand Volt Electric Line) का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। इससे बाइक पर सवार एक पुरुष, दो बच्चे और दो महिलाएं झुलस गईं। पांचों एक ही बाइक पर सवार थे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
हादसे में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। दोनों को गोला सीएचसी (Gola CHC) भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम (SDM) और सीओ (CO) के साथ विद्युत निगम के अफसर मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि तार गिरने से बाइक में आग भी लग गई थी। हादसा इतना वीभत्स था कि मृतकों के शरीर बुरी तरह जल गए।