Bandipora Accident: उत्तर कश्मीर (North Kashmir) के बांदीपोरा (Bandipora) जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एसके पयीन इलाके में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गयी है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से श्रीनगर ले जाया जा रहा है।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
बांदीपुरा जिला अस्पताल (Bandipura District Hospital) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल वानी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, “5 घायलों को यहां लाया गया था, जिनमें से 2 की मौत हो गई, 3 घायलों की हालत गंभीर थी, जिन्हें आगे के इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।” उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को होश में लाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
इससे पहले मंगलवार शाम को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक वाहन के सड़क से फिसल जाने के बाद पांच सैनिकों की मौत हो गयी थी। साथ ही चालक सहित पांच अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह वाहन छह वाहनों के काफिले का हिस्सा था और घटना के समय यह पुंछ के पास सड़क से उतरकर एक नाले में गिर गया।