बॉलीवुड सुपरस्टर सलमान खान का most popular शो बिगबॉस सीजन 19 को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। फैंस में बिगबॉस 19 को लेकर जबर्दस्त हाइप बना हुआ है। हाल ही में शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट ‘हबूबू’ को लेकर नयी खबर सामने आयी है। AI रोबोट हबूबू शो में आने के लिए तैयारियों में जुट गई है। वहीं शो में ड्रामा और लड़ाई के बजाय ये एआई डॉल अपनी नॉलेज पर ध्यान दे रही है। आइए जानते है ये आपको डॉल कैसी तैयारियों में जुटी है?
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...
ड्रामा और लड़ाई से दूर है ये डॉल
बिग बॉस में पहली बार एक एआई कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। यूएई की ये एआई डॉल अपनी नॉलेज बढ़ाने के लिए किताबों का सहारा ले रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जहां बाकी कंटेस्टेंट्स घर में ड्रामा और लड़ाई-झगड़ा करते नजर आएंगे, वहीं ये डॉल घर में चाय पीने के साथ ये इंसानों के व्यवहार को देखेगी कि किस तरीके से इंसान आपस में बात करते हैं।
क्या कुछ अपना रहीं नए तरीके?
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘हबूबू’ शो में आने से पहले मशीन लर्निंग, पायथन प्रोग्रामिंग और मानव व्यवहार को अच्छे से सीख रही हैं। ‘हबूबू’ ने बताया कि मैं लोगों को दिखाऊंगी कि शांत रहकर और बिना किसी ड्रामे के ऑडियंस को कैसे एंटरटेन किया जा सकता है। वहीं ‘हबूबू’ ने ये भी बताया कि मैं इस पर काम कर रही हूं कि दूसरे के व्यवहार को कैसे समझा जाए।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
इन कंटेस्टेंट्स को मेकर्स ने किया अप्रोच
बता दें ‘हबूबू’ एक एआई डॉल हैं जो लबूबू डॉल से इंस्पायर हैं। अब शो में देखना इनट्रेसटेड होगा कि ये डॉल सबके साथ मिलकर रहेगी हैं। शो में भाग लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। मेकर्स ने जिन कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया है उनमें श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मिकी।