Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामभक्तों के लिए बड़ी तैयारी: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रामभक्तों के लिए बड़ी तैयारी: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 23 जनवरी से राम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु आना शुरू कर देंगे। इसको देखते हुए भी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए भाजपा के चार राष्ट्रीय महासचिव और उपमुख्यमंत्री के साथ कई मंत्रियों ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों व राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

बैठक में प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विचार किया। उनके आवास, स्वास्थ्य, सुरक्षा और यातायात से जुड़े प्रबंधों पर चर्चा हुई। इस बारे में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि, प्राण प्रतिष्ठा के दिन आमंत्रित अतिथि आएंगे। इसके बाद से बड़ी संख्या में देश—दुनिया से लोग दर्शन करने के लिए आएंगे। इसको देखते हुए श्रद्धालुओं की व्यवस्था और सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।

उन्होंने कहा कि, प्रयास रहेगा कि किसी भी रामभक्त को परेशानी नहीं हो। उन्हें आसानी से दर्शन मिले। इसके साथ ही उनके रहने की भी व्यवस्था की जाएगी। ठंड के बीच बारिश हो सकती है। इसलिए सभी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक अभी जारी है।

 

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement