Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bigg Boss 18 Wild Card Entries : क्या अब सिर्फ 18+ वालों के लिए रह जाएगा बिग बॉस? जानें क्यों हो रही ऐसी चर्चा

Bigg Boss 18 Wild Card Entries : क्या अब सिर्फ 18+ वालों के लिए रह जाएगा बिग बॉस? जानें क्यों हो रही ऐसी चर्चा

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 से बीते हफ्तों में कई खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। टीवी का यह सबसे पॉपुलर शो धीरे-धीरे आगे तो बढ़ रहा है लेकिन मेकर्स के लिए कुछ बातें परेशान करने वाली भी हुई हैं। उदाहरण के लिए टीआरपी में भारी गिरावट और इस सीजन में उस तरह के खिलाड़ियों की संख्या कम होना जो दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा दे सकें। ऐसे में मेकर्स ने तीन और खिलाड़ियों को बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री (Wild Card Entries) शो में लाने का फैसला किया है। इन सेलेब्रिटीज के नाम हैं- एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री। तीनों के शो में आने की खबर वायरल है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन एंट्रीज को लेकर रिएक्शन देखने लायक है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

बिग बॉस 18 सिर्फ 18+ वाले दर्शकों के लिए ही रह जाएगा

बिग बॉस 18 में पिछले दिनों ही मेकर्स कशिश और दिग्विजय को बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए थे। एमटीवी के शो स्पलिट्सविला का हिस्सा रहे ये दोनों ही खिलाड़ी शो में काफी ड्रामा ऐड करने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अब आगे जो खिलाड़ी आने वाले हैं, उनकी वजह से संभावना है कि शो की काया ही पलट जाए। एडिन, यामिनी और अदिति की एंट्री को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने X पर लिखा- इस हफ्ते से बिग बॉस 18 सिर्फ 18+ वाले दर्शकों के लिए ही रह जाएगा। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि यहां वाइल्ड कार्ड एंट्रीज (Wild Card Entries) की बात हो रही है। इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने रिएक्ट किया है।

 लोग बोले- मैंने भी इंस्टा चेक किए

बिग बॉस (Bigg Boss ) से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर रिप्लाई किया- सच में, मैंने भी अभी ही वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- हां, सही बोल रहे हो। लग तो ऐसा ही रहा है। एक फैन ने लिखा- वाइल्ड कार्ड की वजह से क्या? पूरी संभावना नजर आ रही है। बता दें कि बिग बॉस 18 में अभी तक करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश और चाहत पांडे जैसे खिलाड़ी ही लीड कर रहे हैं और बाकी ज्यादातर खिलाड़ी शो में खास ड्रामा नहीं दे पा रहे हैं।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

खिलाड़ियों के लिए बढ़ जाएगा दबाव

अब देखना यह होगा कि एडिन, यामिनी और अतिति के आने से शो में क्या बदलाव आते हैं। क्या बिग बॉस हाउस (Bigg Boss House) में इन तीनों खिलाड़ियों की एंट्री के बाद घरवालों के ऊपर भी दबाव बढ़ेगा। क्योंकि हर कंटेस्टेंट का एविक्शन घरवालों को राहत की सांस देता है और उन्हें आगे बढ़ते रहने की हिम्मत भी। इस बीत पहले 2 और अब 3 और खिलाड़ियों की घर में एंट्री बिग बॉस हाउस (Bigg Boss House)  के समीकरण बदल सकती है।

Advertisement